CBSE Class 10 Sample Paper ,Hindi,2025-26
1 min read
Sample Paper
प्रथम सत्र परीक्षा
2025-26
विषय -हिंदी कक्षा – दस
निर्धारित समय –3 घंटे अधिकतम अंक – 80
You May Like – विडियो – एम सी क्यू समास
खंड – क
प्रश्न 1- निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए – 7
जब लोग त्रस्त हों, पराजित हों या शोकग्रस्त हों, तभी उन्हें हमारी सहानुभूति, सहायता या प्रोत्साहन की ज़रुरत होती है। उस समय उनका अंधविश्वास लड़खड़ा जाता है। उस समय उनकी खिल्ली उड़ाने का या उनकी परेशानी का मज़ा लूटने का मोह हमें रोकना चाहिए और उन्हें सहारा देना चाहिए, उनकी हिम्मत बढ़ानी चाहिए। जो ऐसा करते हैं, वे उनके हृदय में हमेशा के लिए स्थान पा लेते हैं, अपनी लोकप्रियता की परिधि विस्तृत करते हैं। दूसरों के सुख दुख में सच्चे अंतः करण से दिलचस्पी लेना अच्छे संस्कार का लक्षण तो है ही, साथ ही व्यवहार कुशलता भी है, जो लोगों को हमारी ओर आकर्षित करता है।हाँ, इसमें दिखावा, बनावटीपन और ऊपरी शिष्टाचार नहीं होना चाहिए। जो भावना सच्ची होती है, हृदय से निकलती है, वही हृदय को बॉंध भी सकती है।
1.लोगों को हमारी सहानुभूति की सबसे अधिक आवष्यकता कब होती है ? 1
(क) जब वे परेशान, निरश व शोकग्रस्त हों
(ख) जब वे सुखी, डरे हुए व चिंतित हों
(ग) जब वे निराश, हताश व पीड़ित हों
(घ) जब वे थके हारे व निराश हों
2.लोकप्रिय वे लोग होते हैं जो – 1
(क) दूसरों कह खिल्ली उड़ाते हैं।
(ख) दूसरों को दुखी देखकर कन्नी काट लेते हैं।
(ग) दूसरों की बातों का मज़ा लूटते हैं।
(घ) दूसरों को सहानुभूति व प्रोत्साहन देते हैं।
3. निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यान से पढ़िए और सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
कथन : लोग लोकप्रियता की परिधि विस्तृत कर लेते हैं। 1
कारण : उनमें दिखावा, बनावटीपन और ऊपरी शिष्टाचार होता है ।
(क) कथन और कारण दोनों गलत है।
(ख) कारण सही है, लेकिन कथन गलत है।
(ग) कथन सही है, लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
(घ) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
4.हृदय को विजित करने के लिए क्या आवश्यक है? 2
5.अच्छे संस्कार का लक्षण तो है के क्या लक्षण हैं? 2
You May Like –MCQ Samas Class 10 ,Hindi Course B
प्रश्न 2– निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक
उपयुक्त उत्तर लिखिए – 7
हम केवल सीखने के लिए ही पुस्तकों का साथ नहीं ढूँढते, आनंद के लिए भी हम इनके पास जाते हैं। आनंद और मनोरंजन दोनों पृथक- पृथक वस्तुएँ हैं। कुछ लोग मनोरंजन के लिए भी पढ़ते हैं। ये लोग ऐसी कथा और कहानियॉं पढ़ते हैं, जो आज है और कल नहीं, जो नई है और कल बासी पड़ जाती है। सच्चा साहित्य आनंद देता है, ऐसा आनंद जिसे समझना कठिन है, और साहित्य यह आनंद पहुँचाता है अपने सत्य और सौंदर्य द्वारा।
पुस्तकों का अध्ययन जीवन के अध्ययन से कहीं अधिक सरल होता हैं, क्योंकि जिन सहस्रों ने जीवन का सचमुच साक्षात् अध्ययन किया है, उन सबका अद्भुत ज्ञान हमें एक ही स्थान पर मिल जाता है। फिर भला उनके अध्ययन में हमें सहस्र गुना आनंद क्यों न आए ? अध्ययन का वास्तविक आनंद हमें तभी आता है, जब पढ़ना और विचार करना साथ साथ चलता है। तोताराम बनने के लिए पढ़ना व्यर्थ है। अध्ययन के द्वारा विषय के मर्म को समझना चाहिए कि लेखक का अभिप्राय क्या है ? उसे व्यवहार की कसौटी पर तौलना चाहिए और उसमें जो उपयोगी बात हो, उसे जीवन में ग्रहण करना चाहिए।
1.लोग पुस्तकों का अध्ययन करते हैं – 1
(क) ज्ञान प्राप्ति के लिए (ख) आनंद के लिए
(ग) मनोरंजन के लिए (घ) उपर्युक्त में से किसी के लिए भी
2.साहित्य किसके माध्यम से आनंद प्रदान करता है – 1
(क) सत्य द्वारा (ख) सौंदर्य द्वारा
(ग) कल्याण द्वारा (घ) उपर्युक्त ‘क’ व ‘ख’ सही
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यान से पढ़िए और सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। 1
कथन : पुस्तकों का अध्ययन जीवन के अध्ययन से कहीं अधिक सरल होता हैं।
कारण : पुस्तकों में करोड़ो लोगों के जीवन के अनुभव संकलित होते हैं ।
(क) कथन और कारण दोनों गलत है।
(ख) कारण सही है, लेकिन कथन गलत है।
(ग) कथन सही है, लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
(घ) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
4.‘तोताराम बनने’ से अभिप्राय है? 2
5.पुस्तकों के अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य क्या है? 2
खंड – ख
प्रश्न 3. निर्देशानुसार पदबंध पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
4×1=4
(क) शब्द पद कब बन जाता है?
(ख) कक्षा के छात्रों में कुछ आगरा भ्रमण के लिए जा रहे हैं। – रेखांकित पदबंध
के भेद लिखिए।
(ग) रीमा रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक पढ़ती रही। – वाक्य में कौन सा
पदबंध क्रिया पदबंध है।
(घ) मैं जाने कब से तुम्हारी राह देख रही हूँ । – रेखांकित पदबंध का भेद बताते हुए करण लिखिए।
(ड) अव्यय प्रबंध किसी भी वाक्य में क्या कार्य करते हैं?
प्रष्न 4. – निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण पर आधारित पांच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखें। 4×1=4
(क) प्रातः काल होते ही चिड़ियॉं चहचहाने लगीं। – संयुक्त वाक्य में रूपांतरण कीजिए ।
(ख) लखनऊ पहुँचते ही वह मंत्री जी से मिलने चली गई। – मिश्र वाक्य में रूपांतरण कीजिए।
(ग) मैं भाई साहब का अदब करता था, इसलिए उनकी नजर बचाकर पतंग उड़ाता था।-सरल वाक्य में
रूपांतरण कीजिए।
(घ) जो बात तुममे है, वह किसी में नहीं। रचना के आधार पर वाक्य भेद लिखिए।
(ड) संयुक्त वाक्य को साधारण वाक्य में किस प्रकार रूपांतरित किया जाता है, लिखिए।
प्रष्न 5 – निर्देशानुसार समास पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखें। 4×1=4
(क) बहुव्रीही और द्विगु समास में अंतर स्पष्ट कीजिए।
(ख)- समस्तपद का विग्रह करके समास का नाम लिखिए – तुलसीकृत
(ग) ” जन्म से अंधा“ का समस्त पद बनाकर समास का भेद लिखिए।
(घ) तत्पुरुष समास का एक उदाहरण देते हुए उसका उत्तर पद लिखिए।
(ड) चौराहा पद किस समास का उदाहरण है और क्यों?
प्रष्न 6 – निर्देशानुसार मुहावरे पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए। 4×1=4
(क) डूबते बच्चे को बचाने के लिए वह अपनी …………………,। रिक्त स्थान की पूर्ति उपयुक्त मुहावरे द्वारा कीजिए।
(ख) ‘अंधों में काना राजा’ मुहावरे का वाक्य में इस तरह प्रयोग कीजिए कि उसका अर्थ स्पष्ट हो जाए।
(ग)‘किसी के क्रोध को भड़काना’ के लिए उचित मुहावरा लिखकर उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए।
(घ) जब मेरे दोस्त ने मुसीबत के समय मेरी मदद नहीं की। तो मेरा दिल टूट गया – पंक्ति से मुहावरा चुनकर। वाक्य में प्रयोग कीजिए।
(ड) ‘आँखें भर आना’ मुहावरे का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
खंड – ग
प्रष्न 7 –निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प जोड़कर लिखिए। 5×1=5
शैतान का हाल भी पढ़ा ही होगा । उसे यह अभिमान हुआ था कि ईश्वर का उससे बढ़कर सच्चा भक्त कोई है ही नहीं । अंत में यह हुआ कि स्वर्ग से नरक में ढकेल दिया गया । शाहेरूम ने भी एक बार अहंकार किया था । भीख माँग- माँगकर मर गया । तुमने तो कभी केवल एक दरजा पास किया है और अभी से तुम्हारा सिर फिर गया, तब तो तुम आगे पढ़ चुके । यह समझ लो कि तुम अपनी मेहनत से नहीं पास हुए, अंधे के हाथ बटेर लग गई ।
मगर बटेर केवल एक बार हाथ लग सकती है, बार-बार नहीं लग सकती कभी-कभी गुल्ली डेंडे में भी अंधा-चोट निशाना पड़ जाता है । इससे कोई सफल खिलाड़ी नहीं हो जाता । सफल खिलाड़ी वह है, जिसका कोई निशाना खाली न जाए ।
(1) शैतान को अभिमान क्यों हुआ था ? अभिमान करने से क्या परिणाम निकला?
(क) कि ईश्वर का उससे बढ़कर सच्चा भक्त कोई है ही नहीं।स्वर्ग से नरक में ढकेल दिया गया ।
(ख) कि वह ईश्वर सच्चा भक्त है ही और उसे स्वर्ग में ढकेल दिया गया ।
(ग) कि वह अमीर व्यक्ति है और उसे नर्क़ में ढकेल दिया गया ।
(घ) कि वह बहुत बुद्धिमान है और उसे स्वर्ग भेज दिया गया ।
(2) भीख माँग- माँगकर कौन मरा था और क्यों ?
(क) शाहेरूम, अत्याचार के कारण
(ख) शाहेरूम, विद्रोह के कारण
(ग) शाहेरूम, अहंकार के कारण
(घ) शाहेरूम, बग़ावत के कारण
(3) सफल खिलाड़ी किसे कहते हैं ?
(क) जिसके सभी निशाना खाली जाए
(ख) जिसका कोई निशाना खाली न जाए
(ग) जिसके दो निशाने खाली न जाए
(घ) जिसका सिर्फ़ एक निशाना खाली जाए
(4) ‘दांतों पसीने आना’ मुहावरे का सही वाक्यों में प्रयोग है –
(क) कक्षा में प्रथम आने पर दाँतों पसीने आ जाते हैं।
(ख) मैंने पढ़ाई नही की तो माँ के दाँतों पसीने आ गए।
(ग) बेटी की शादी करने में तो दाँतों पसीने आ जाते हैं।
(घ) क्रिकेट मैच में खिलाड़ियो के दाँतों पसीने आ जाते हैं।
(5) ‘अंधे के हाथ बटेर लगना’ मुहावरे का सही अर्थ है –
(क) चोरी चोरी प्रवेश करना
(ख) योग्यता ना होने पर भी मूल्यवान वस्तु मिल जाना
(ग) योग्यता होने पर भी मूल्यवान वस्तु मिल जाना
(घ) योग्यता होने पर भी मूल्यवान वस्तु ना मिल जाना
प्रश्न 8 –गद्दे खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 से 30 शब्दों में लिखिए। 3×2=6
(क) बड़े भाई साहब ने ज़िंदगी के अनुभव और किताबी ज्ञान में से किसे और क्यों महत्त्वपूर्ण कहा है ?
(ख) पुलिस के नोटिस और काउंसिल के नोटिस में क्या अंतर था ?
(ग) ततॉंरा की तलवार के बारे में लोगों का क्या मत था और लोग उसे क्यों पसंद करते थे ?
(घ) शिक्षा जैसे मसले पर बड़े भाई साहब के विचारों को स्पष्ट कीजिए।
प्रष्न 9 – निम्नलिखित काव्यांष को पढ़कर प्रष्नों के सही उत्तर विकल्पों में से चुनिए – 5×1=5
कस्तूरी कुंडलि बसै , मृग ढूँढे बन मॉंहि।
ऐसैं घटि – घटि राम हैं, दुनियॉं देखै नॉंहि।।
बिरह भुवंगम तन बसै, मंत्र न लागै कोइ।
राम बियोगी न जिवै, जिवै तो बौरा होइ।।
(1) मृग कस्तूरी को जंगल में क्यों ढूँढता फिरता है ?
(क) कस्तूरी जंगल में पेड़ों पर उगती है।
(ख) कस्तूरी पर्वतों पर पाई जाती है।
(ग) उसे पता नहीं कि वह उसकी नाभि में है।
(घ) तीनों सही हैं।
(2) ‘ ऐसैं घटि – घटि राम हैं’ का क्या अर्थ है –
(क) राम सबको दूसरे घाट पर पहुॅंचा देते हैं।
(ख) कण कण में राम बसते हैं।
(ग) राम हर घाट में मौज़ूद हैं।
(घ) राम अयोध्या में हैं।
(3) ‘ मंत्र न लागै कोइ’ का भाव है –
(क) सॉंप के काटने पर मंत्र काम नहीं करता।
(ख) सॉंप के काटने पर इलाज मंत्रों से ही होता हैं।
(ग) कोई मंत्र ऐसा नहीं जो ईष्वर के विरह को दूर कर सके।
(घ) मंत्र को भूल जाते हैं।
(4) राम वियोगी क्यों नहीं जी पाता ?
(क) क्योंकि वह जीना नहीं चाहता।
(ख) क्योकि वह राम के साथ ही परधाम जाना चाहता है।
(ग) क्योकि वा राम नाम के महत्त्व और सत्य को समझ जाता है।
(घ) क्योंकि वह स्वयं को राम का भक्त दिखाना चाहता है।
(5) ‘भूवंगम’ षब्द का अर्थ है –
(क) धरती (ख) बिच्छू
(ग) जानवर (घ) सॉंप
प्रश्न 10 – काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 25 से 30 शब्दों में लिखिए। 3×2=6
(क) मीरा की अधीरता और व्याकुलता का मुख्य कारण किया है?
(ख) किस स्थिति में व्यक्ति पर किसी मंत्र का असर नहीं होता?
(ग) कवयित्री ऊँचे – ऊँचे महल क्यों बनाना चाहती है?
(घ) कबीर ने राम और कस्तूरी में क्या समानता बताई है?
प्रश्न11 – पूरब पाठ्यपुस्तक संजयन पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए। 2×3=6
(क) हरिहर काका के मामले में गाँव वालों की क्या राय थी ?
(ख) हरिहर काका को अपने भाई और महंत एक ही श्रेणी के क्यों लगने लगे ?
(ग) हरिहर काका के लिए उनकी ज़मीन जी का जंजाल कैसे बन गई ?
खंड – घ
प्रश्न12 – निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखी है। 5
(क) पुस्तकालय
* पुस्तकालयों का महत्त्व,
* पुस्तकालयों की आश्यकता
* पुस्तकालयों के लाभ
(ख) बेरोज़गारी की समस्या
* समस्या से हानियाँ,
* बेरोज़गारी के कारण
* बेरोज़गारी समाप्त करने के उपाय
(ग) भारत में बाढ़ की समस्या
* बाढ़ के कारण
* बाढ़ का जनजीवन पर प्रभाव
* बाढ़ से बचने का उपाय
प्रश्न13 – निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए। 5
विद्यालय में वृक्षारोपण समारोह का वर्णन करते हुए समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
अथवा
यातायात जाम से छुटकारा पानी के सुझाव देते हुए किसी दैनिक समाचार पत्र के संपादक को लगभग। शब्दों में पत्र लिखें।
प्रश्न14 – निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखी है। 4
रोहन है और अनुग्रह माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी परिषद के खेल सचिव हैं। विद्यालय में आयोजित होने वाले फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का विवरण देते हुए लगभग 60 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।
अथवा
छुट्टी के बाद स्कूल की बस से घर जाते हुए आपका एक बैग बस में ही छूट गया। बस का रूट नंबर और अपने बैग का विवरण देते हुए विद्यालय के सूचना पट पर लगाने के लिए एक सूचना लगभग 60 शब्दों में लिखें।
प्रश्न15 -निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 40 शब्दों में एक विज्ञापन लिखें। 3
कोई कंपनी जैविक फल सब्जी बाजार में लाना चाहती है, उसके प्रचार प्रसार के लिए एक विज्ञापन लगभग शब्दों में तैयार कीजिए।
अथवा
आपके क्षेत्र में एक नया विद्यालय खुला है, जिसमें आगामी सत्र में प्रवेश लेने वाले स्थानीय बच्चों को दाखिले में विशेष छूट दी दी जाएगी। विद्यालय के प्रचार प्रसार के लिए लगभग शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
प्रश्न16 –(क) यदि मैं पुस्तक होती विषय पर लगभग। शब्दों में एक लघुकथा लिखी है। 5
अथवा
(ख) आपके क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पहले अनियमित थी, उसमें अब पर्याप्त सुधार हुआ है। विद्युत आपूर्ति निगम के महानिदेशक को धन्यवाद ज्ञापन के लिए लगभग शब्दों में एक ईमेल लिखिए।
1,914 total views, 20 views today